फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची पर छत्तीसगढ़ में ट्वीट वार; एक तरफ बधाई तो दूसरी ओर बीजेपी ने कसा तंज

Sun, 15 Oct 2023 04:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पहले चरण के लिए 19 प्रत्याशियों को मौका दिया है। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पहले चरण के लिए 19 प्रत्याशियों को मौका दिया है। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद मिला है। अब क्षेत्र की जनता भी आशीर्वाद देगी। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। सभी प्रत्याशियों और ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पाटन विधानसभा से फिर से मौका देने के लिए नेतृत्व का आभार। 

विज्ञापन



 

दीपक बैज- 'हम तैयार हैं'
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए 30 नाम की प्रथम सूची जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी की ओर से सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परचम लहराने के लिए हम तैयार हैं। 
 

'अंबिकापुर की जनता की आशीर्वाद मेरे साथ है'
इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट कर लिखा कि विधानसभा चुनाव में अंबिकापुर से विधायक उम्मीदवार बनने का अवसर एक बार फिर मुझे मिला है। मैं कांग्रेस नेतृत्व का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि पूरे दिल से अटूट समर्पण और जोश के साथ जनता का समर्थन मांग कर इस विश्वास का सम्मान करने की प्रतिज्ञा करता हूं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अंबिकापुर की जनता की आशीर्वाद मेरे साथ है। 
विज्ञापन

 

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है है तैयार हम
वही लिस्ट जारी होने के बाद कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिखा कि कांग्रेस हाई कमान ने मुझ पर भरोसा किया है। दुर्ग ग्रामीण पर फिर से मौका दिया है। इसके लिए मैं हाई कमान धन्यवाद कहता हूं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर टैग लिखा कि हैं तैयार हम। 
 

'भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार'
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम में ट्वीट कर लिखा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के 30 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। मुझे कोंडागांव विधानसभा से एक बार फिर अवसर मिलने पर संगठन का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री मोहन मरकाम ट्वीट किया कि भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार। 
 

कांग्रेस की पहली सूची पर अरुण साव ने कसा तंज
कांग्रेस की पहली सूची जारी होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने लगातार दो ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा कि 'तारीख पर तारीख तारीख पर तारीख देने वाले ने एक तिहाई खिलाड़ी को मैदान में उतारने के लिए तैयार किए हैं। आठ विधायकों की टिकट काटनी पड़ रही है। इसे समझ आता है कि खौफ कितना है। भूपेश बघेल ने अपनी भ्रष्टाचारी सरकार का ठीकरा विधायकों पर फोड़ा है।'
 
 
'जनता अब इन्हें सबक सिखाने तैयार है'
उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'अपनी भ्रष्टाचारी सरकार की विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 8 विधायकों की टिकट काटी है और भ्रष्टाचारियों को और उन्हें संरक्षण देने वालों  को पुनः टिकट देकर ये बता दिया है की वो भ्रष्टाचार आगे भी करना चाहेंगे, पर जनता अब इन्हें सबक सिखाने तैयार है।' 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें