छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है। आज फिर कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। सरगुजा संभाग के सामरी के विधायक चिंतामणि महाराज ने आज बीजेपी में प्रवेश कर लिया है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें भाजपा में प्रवेश करवाया। उन्होंने चिंतामणि महाराज को माला पहनाकर भाजपा में घर वापसी कराया। विधायक चिंतामणि महाराज को इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर वो नाराज चल रहे थे।
इस बार कांग्रेस ने सामरी से उनका टिकट काटकर विजय पैकरा को प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से वो नाराज चल रहे थे। टिकट कटने से महाराज के बागी तेवर दिख रहे थे और वो भाजपा के संपर्क में थे। बीते रविवार को बृजमोहन अग्रवाल हेलीकाप्टर से कुसमी एवं श्रीकोट पहुंचे थे। चिंतामणी महाराज ने भाजपा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से सांसद प्रत्याशी बनाए जाने की शर्त रखी थी। उन्होंने खुद खुलासा किया था कि बीजेपी उन्हें सांसद का टिकट देने तैयार है।
'महाराज को सांसद का टिकट मिलने का आश्वासन'
दो दिन पहले ही रविवार को महाराज भाजपा के हेलीकाप्टर से रायपुर से कुसमी आए थे। यहां भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया था। चिंतामणी महाराज ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वो भाजपा में जा रहे हैं। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा भी हो रही थी। बीते 7 दिन से उनकी बीजेपी नेताओं से बातचीत चल रही थी। चर्चा थी कि उन्हें सांसद टिकट का आश्वासन मिलने पर ही वो बीजेपी में शामिल होंगे। इसे लेकर विधायक बृजमोहन अग्रवाल से बातचीत भी हुई थी। फिर मामला कुछ दिन के लिए टल गया था। आज मंगलवार को राजमोहनी भवन में आयोजित कार्यक्रम में महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वो अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किए।
चिंतामणि महाराज का सियासी सफर