रमन सिंह ने आगे कहा कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु धनराशि का आवंटन किया जाएगा, दो सालों में हर घर नल से जल पहुंचेगा, 500 रूपये में गरीब परिवार की महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया जाएगा,
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनांदगांव जिले में प्रथम चरण में विधानसभा के चुनाव होने हैं राजनांदगांव जिला हाईप्रोफाइल जिला है। राजनांदगांव विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा से प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस से गिरीश देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया गया है, वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भाजपा के कल जारी हुए घोषणा पत्र के संबंध में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे, प्रदेश में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपए में की जाएगी, एक साथ पूरा भुगतान किया जाएगा, आयुष्मान भारत स्वास्थ छत्तीसगढ़ के तहत 10 लाख रुपए उपचार का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा,12 हजार महतारी वन्दन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
रमन सिंह ने आगे कहा कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु धनराशि का आवंटन किया जाएगा, दो सालों में हर घर नल से जल पहुंचेगा, 500 रूपये में गरीब परिवार की महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया जाएगा, इसके साथ ही भाजपा के घोषणा पत्र पत्र में किए गए सभी वादों को प्रदेश में सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। पांच साल कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा।