फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने किया बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Fri, 27 Oct 2023 02:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान  सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माथुर ने कहा कि चुनाव के अब केवल 20 दिन बचे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान  सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माथुर ने कहा कि चुनाव के अब केवल 20 दिन बचे हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 20 दिनों में हमको छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाना है और भाजपा के सुशासन की वापसी सुनिश्चित करना है। इस दौरान उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया।

विज्ञापन


 

माथुर ने मुख्यमंत्री भूपेश पर करारा वार करते हुए कहा कि  उनके झूठ की परते खोली। अभी कर्ज माफी को बात भूपेश कर रहे है, जबकि पिछले चुनाव में उन्होंने जो वादा किया था, वो पूरा नहीं किया है। माथुर ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के।कार्यकर्ता जब भी प्रचार में जाए, तो इस भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार के झूठे वादों की लिस्ट लेकर निकले। जनता को याद दिलाते रहे।  उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बृजमोहन की जीत निश्चित रूप से समूचे छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन


एक सैनिक के भांति हमें चुनावी मैदान में उतारकर कांग्रेस से मुकाबला करना है और कांग्रेस के कुशासन का अंत करना है। उन्होंने कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार में रायपुर शहर एक सुंदर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में पहचाना जाता था। आज  रायपुर शहर दुर्दशा का शिकार है। चारों तरफ सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। अपराधियों का हौसला बुलंद है। रायपुर को लोग चाकूपुर के रूप में पहचानने लगे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रायपुर शहर में आज जो भी विकास कार्य दिख रहा है, वह भाजपा सरकार के दौरान ही किया गया है। इस कांग्रेस की सरकार ने रायपुर के विकास के लिए एक ईट तक नही रखी है। रायपुर शहर के रिंग रोड में विभिन्न ब्रिजों का निर्माण हो, शहर के मध्य कैनल रोड का निर्माण हो, दर्जनों पानी की टंकियां का निर्माण,सैकड़ों सामुदायिक भवनों का निर्माण, ऑडिटोरियम का निर्माण जैसे बहुत से बड़े काम बीजेपी सरकार में हुए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें