CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा किया गया। इसके बाद कुल 1066 उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।
द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र रायपुर दक्षिण में 36, रायपुर पश्चिम में 31, दुर्ग शहर में 27, बिल्हा, रायपुर ग्रामीण में 25-25, बेलतरा में 24, रायगढ़, भाटापारा में 23-23, कोरबा, कसडोल में 22-22, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा में 21-21, भटगांव, लोरमी, महासमुंद में 20-20, धरसींवा, पाटन, वैशाली नगर में 19-19, बेमेतरा, कोटा में 18, सीतापुर, सक्ती, जैजैपुर, रायपुर नगर उत्तर, नवागढ़ में 17-17, अकलतरा, खल्लारी, कुरूद, संजारी-बालोद में 16-16, प्रतापपुर, अम्बिकापुर, कटघोरा, मुंगेली, तखतपुर, आरंग, धमतरी, गुण्डरदेही, दुर्ग ग्रामीण, साजा में 15-15, प्रेमनगर, सामरी में 14-14, भिलाई नगर, मस्तुरी, बलौदाबाजार, अभनपुर में 13-13, लुण्ड्रा, राजिम में 12-12, मनेन्द्रगढ़, जशपुर, कुनकुरी, पामगढ़, अहिवारा, रामानुजगंज में 11-11, रामपुर, मरवाही, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बसना में 10-10, लैलुंगा, पाली-तानाखार, चन्द्रपुर, भरतपुर, सोनहत में 9-9, बैकुण्ठपुर, पत्थलगांव, खरसिया, सरायपाली में 8-8, धरमजयगढ़, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा में 7-7, डौंडीलोहरा में 5 नामांकन विधिमान्य पाए गए है।
द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को हुई। प्रत्याशी आज 2 नवंबर को नाम वापस ले सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता और 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।