हमेशा ऐसी समस्या देखी गई है कि वोटर आईडी कार्ड तो बना होता है लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होता है जिसकी वजह से कई मतदाताओं को अपने कीमती मताधिकारी का प्रयोग करने समस्या का सामना करना पड़ता है।
रजिस्टर्ड वोटर्स के वोटर लिस्ट में नाम ना होने के कारण
अगर आप उस निर्वाचन क्षेत्र के भीतर एक नए पते पर चले गए हैं जहां से आप चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता के रूप में पात्र हैं, तो आपको या तो वेबसाइट nic.gov.in से फॉर्म 8ए को डाइउनलोड करना होगा या तो फिर आपको निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय (ईआरओ) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय (एईआरओ) में जाना होगा। कार्यालय में आपको नि:शुल्क फॉर्म प्राप्त हो जाएगा।
अगर आप किसी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र के भीतर एक नए पते पर चले जाते हैं, जहां से आप पहले चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता के रूप में पात्र थे, तो आपको या तो वेबसाइट nic.gov.in से फॉर्म 6को डाइउनलोड करना होगा या तो फिर आपको निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय (ईआरओ) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय (एईआरओ) में जाना होगा।
ऑनलाइन ही दर्ज कराएं नाम
अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है लेकिन मतदाना सूची में नाम नहीं तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन नाम दाखिल करा सकते हैं। ऑनलाइन नाम दाखिल कराने के लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
मोबाइल के जरिए जाचें वोटर लिस्ट में नाम
आप मोबाइल मैसेज के जरिए आप अपना वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप मोबाइल मैसेज में एपिक लिखकर स्पेस दें और फिर अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर टाइप करें. इस एसएमएस को 9211728082 या 1950 पर भेज दें. जवाबी एसएमएस में भाग संख्या, मतदान केंद्र की संख्या और नाम आ जाएगा. मतदाता सूची में आपका नाम नहीं होने पर नो रिकॉर्ड फाउंड बताएगा।