फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: पूर्व CM रमन सिंह का दावा छत्तीसगढ़ में बनेगी बीजेपी की सरकार, कांग्रेस पर कसा तंज

Thu, 30 Nov 2023 09:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में 52 से 55 सीट के साथ सरकार बनाएगी।
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी। वहीं राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपनी-पनी पार्टी का जीत का दावा कर रहे हैं। एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं और जमकर निशाना भी साथ रहे हैं। इस बार कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं के बीच जीत को लेकर दांव भी लगाया गया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में 52 से 55 सीट के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इससे भी अधिक सीट लाकर स्पष्ट रूप से छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाने में सक्षम रहेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है । उन्होंने कहा कि 75 पार वाले 40 में पहुंच गए हैं। दो तीन सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 40 से 50 सीटों में बताया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 75 पर करने वाले 40 पर आकर रुके हुए हैं। यह एग्जिट पोल का नतीजा है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि तीन दिसंबर का जो नतीजा आएगा, उसमें तो और चमत्कारिक होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस 40 नहीं 35 सीटों से नीचे जाएगा कांग्रेस। क्योंकि कांग्रेस 40 तक नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के बाद आप नतीजे देख लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें