फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: कई विधानसभाओं क्षेत्रों में ईवीएम खराब, रुका रही वोटिंग, मतदाताओं की लगी लंबी लाइन

Tue, 07 Nov 2023 12:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 20 विधानसभा सीटों में मतदान जारी है। सभी मतदाता सुबह से मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। सभी के वोटर्स में चहरे पर उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
कई विधानसभाओं क्षेत्रों में ईवीएम खराब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 20 विधानसभा सीटों में मतदान जारी है। सभी मतदाता सुबह से मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। सभी के वोटर्स में चहरे पर उत्साह देखने को मिल रहा है। फर्स्ट टाइम वोटर में एक अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्र के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार हैं। इसी बीच 20 विधानसभाओं में से कई मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीन में खराबी आने की खबर सामने आ रही है। इससे मतदाताओं को परेशानी भी हुई। इसके वजह से लंबी लाइन भी लगाना पड़ा और देरी से मतदान शुरू हुआ। 
विज्ञापन


पहले चरण में होने वाली 20 विधानसभाओं में मतदान जारी है। वहीं कई मतदान केंद्रों के ईवीएम मशीन खराब होने की खराब सामने आई है। इसमें से भानुप्रतापपुर, मोहला-मानपुर, कोंडागांव, कवर्धा, बोड़ला और राजनादगांव क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों में ईवीएम मशीन खराब हुई है। इससे इन जगहों पर देरी से मतदान शुरू हुआ है। कई जगहों पर एक घंटा तो कहीं 2 घंटों तक मतदान शुरू नहीं हुआ था। इससे मतदाताओं की लंबी लाइन भी लग गई। 



इन मतदान केंद्रों के ईवीएम मशीन में आई खराबी
  • भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 126 में ईवीएम मशीन खराब आई है। 
  • मोहला-मानपुर क्षेत्रांतर्गत औंधी के बूथ क्रमांक 226 में ईवीएम में खराबी आई है। 
  • कोंडागांव क्षेत्रांतर्गत किबई बालेंगा के बूथ क्रमांक 5 में ईवीएम में खराबी आई है। 
  • कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 229 में ईवीएम मशीन खराबी आई है।  
  • बोड़ला के बूथ क्रमांक 68 में भी वोटिंग बंद है।  
  • राजनादगांव के मतदान केंद्र 28 पुराना ढाबा और बूथ क्रमांक 137 टांका पारा में ईवीएम मशीन बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें