फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: मनसुख मंडाविया की शिकायत पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- कांग्रेस भी करेगी शिकायत

Sun, 29 Oct 2023 06:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रदेश के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की चुनाव आयोग में शिकायत करने पर सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रदेश के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की चुनाव आयोग में शिकायत करने पर सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। इस शिकायत को लेकर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की खीझ बताया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव हार रही है। इसलिए अपने हारने के बहानेबाजी की पटकथा लिखना शुरू कर चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी केंद्र सरकार का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में लगी है। प्रदेशभर में अमित शाह, मंडाविया जैसे भाजपा की केंद्र सरकार के मंत्री घूम-घूम कर चुनाव को प्रभावित करने के लिए अपने रसूख का दुरुपयोग कर रहे हैं। शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता लगातार राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमका रहे हैं। उनमें भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का अधिकारियों को धमकाना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ आपराधिक कृत्य भी है। कांग्रेस पार्टी भी भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के इस आचरण की शिकायत चुनाव आयोग में करेगी। आनंद शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास बताने के लिए न मोदी सरकार के 9 साल के कोई काम है और न ही 15 सालों के रमन के कुशासन की चर्चा करने का साहस है। भाजपा झूठ के सहारे चुनाव लड़ना चाह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें