फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Thu, 19 Oct 2023 10:20 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में 53 नामों की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था, आज 53 और नामों को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इस प्रकार कांग्रेस ने अभी तक 83 नामों का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में 53 नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। आज 53 और नामों को पार्टी ने मैदान में उतार दिया है। इस प्रकार कांग्रेस ने अभी तक 83 नामों का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

विज्ञापन


दूसरी सूची में कांग्रेस ने दुर्ग जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। दुर्ग शहर से अरुण वोरा, अहिवारा से निर्मल कोसरे भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

इस सूची में बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। 

 

  • बिलासपुर - शैलेष पांडे
  • कोटा -अटल श्रीवास्तव
  • बेलतरा -विजय केशरवानी
  • बिल्हा -सियाराम कौशिक
  • मस्तूरी -दिलीप लहरिया
  • तखतपुर -रश्मि सिंह

रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास और रायपुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज को टिकट

दूसरी सूची में  महंत रामसुंदर दास रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रापयुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को मौका दिया गया है। अभनपुर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, राजिम से अमितेष शुक्ला को दोबारा मौका दिया गया है। कुरूद से बीजेपी के अजय चंद्राकर के खिलाफ तारिणी चंद्राकर को उतारा गया है। भिलाई शहर से कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को दोबारा मौका दिया गया है।

विज्ञापन

 
इसी तरह बिलासपुर से शैलेष पांडेय, रामानुजगंज से डॉ. अजय तीर्की, सामरी से विजय पैकरा, रायगढ़ से बीजेपी के ओपी चौधरी के खिलाफ कांग्रेस के प्रकाश शक्राजीत नायक चुनावी मैदान में होंगे। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में अधिकतर पुराने चेहरों को मौका दिया है। 


 






 
Trending Videos

इसके पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें सीएम भूपेश बघेल पाटन से, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ने का एलान किया गया था। सीएम बघेल ने पहले ही कहा था कि नवरात्रि के पहले दिन रविवार को पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। इसके साथ ही आज दूसरी सूची जारी कर दी गई।



पहली सूची में पार्टी ने कोरबा से जय सिंह अग्रवाल, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, कांकेर से शंकर ध्रुव, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा से के छविंद्र महेंद्र कर्मा और बस्तर से लखेश्वर बघेल को उम्मीदवार बनाया है। 

कांग्रेस की पहली सूची में बघेल कैबिनेट के सभी मंत्रियों को टिकट मिला है। एक की सीट बदली गई है। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत फिर से सक्ती से मैदान में हैं। भूपेश बघेल सरकार में मंत्रीगुरु रुद्र कुमार की सीट बदल दी गई है। उन्हें इस बार अहिवारा की जगह नवागढ़ सीट से मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन

जानें अन्य पार्टियों का हाल
इससे पहले बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची में 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों को मौका दिया है। इस तरह से बसपा ने अब तक 30 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर 9 अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को पंडरिया से एक सीट पर प्रत्याशी की घोषण की। इस तरह
बीजेपी ने कुल 86 प्रत्याशियों को उतार चुकी है। कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 9 सितंबर और दूसरी 2 अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 13 अक्टूबर को तीसरी सूची जारी की थी। इसमें 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इस तरह से आम आदमी पार्टी अब तक कुल 33 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें