फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कांग्रेस का तंज; कहा- 4 को छत्तीसगढ़ आएंगे 'गजनी', झूठ बोलो प्रतियोगिता में शामिल हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र

Tue, 31 Oct 2023 04:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश में केंद्रीय नेताओं का दौरा जारी है। नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। एक दूसरे को निशाना साधने में लगे हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ने भाजपा पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश में केंद्रीय नेताओं का दौरा जारी है। नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। एक दूसरे को निशाना साधने में लगे हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ने भाजपा पर जमकर बरसे। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 'गजनी तो 4 नवंबर को आ रहे हैं'। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर धनंजय सिंह ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि देवेंद्र भाजपा के झूठ बोलो प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे, लेकिन वो भूल गए की वो कितना भी झूठ बोल लें आखिरकार प्रतियोगिता में जीत पीएम मोदी की ही होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनके सामने तो बीजेपी के सभी नेता के फेल हैं। इनके  जुमला और झूठ को सुन-सुन के प्रदेश के लोगों की कान पक चुकी है। ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मन की बात हो या चुनाव का मंच, इन्हें झूठ परोसने के अलावा कुछ आता भी नहीं है।

'4 नवंबर को गंजनी आएंगे' - धनंजय सिंह ठाकुर
प्रवक्ता धनंजय ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 'गजनी तो 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है'? जो जनता से किए हर वादे को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि 15 -15 लाख रुपए खाता में आएगा, अच्छे दिन आएंगे, 100 दिन में महंगाई कम होगी, 30 - 35 रुपए में डीजल-पेट्रोल मिलेगा, हवाई चप्पल वाले हवाई यात्रा करेंगे, एक सैनिक के बदले पाक के दस सैनिकों का सिर काट कर लायेंगे, 2022 में किसानों की आय दोगुनी होगी, हर साल युवाओं को दो करोड़ रोजगार मिलेगा, 100 दिन में महंगाई कम होगी। इसके साथ ही कई वादें किए।
विज्ञापन


'कांग्रेस जो कहती है, ओ करती है'
ठाकुर ने कहा कि बीजेपी को सत्ता मिलते ही वादों को जुमला बताकर जनता का उपहास उड़ा रही है। प्रदेश में भी भाजपा ने वादाखिलाफी किया है, तो भूलने की बीमारी तो भाजपा नेताओं को है, जैसे गजनी को था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसको पूरा करती है। दावा करते हुए कहा कि 2018 में किए वादों में से 95 प्रतिशत वादों को पूरा की है। 2023 के चुनाव में जो वादा किया जा रहा है, वह भी पूरा किया जाएगा। भाजपा के पास प्रदेश की जनता के लिए ना कोई विजन है, ना कोई योजना है, सिवाय जुमला के।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें