फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: रायपुर जिले में 166 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र, एक दिन में 150 आवेदन दाखिल

Tue, 31 Oct 2023 04:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगी। बीते दिन सोमवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन का लास्ट डेट था। दूसरे चरण के लिए रायपुर जिले के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करने के लिए रायपुर जिला कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगी। बीते दिन सोमवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन का लास्ट डेट था। दूसरे चरण के लिए रायपुर जिले के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करने के लिए रायपुर जिला कार्यालय पहुंचे थे। रायपुर जिले के अंतर्गत सातों विधानसभा में 49 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। 

विज्ञापन


इसके साथ ही जिले के धरसींवा विधानसभा में 17, रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 25, रायपुर पश्चिम में 28, रायपुर उत्तर विधानसभा में 19, रायपुर दक्षिण विधानसभा में 32, आरंग विधानसभा में 16, अभनपुर विधानसभा में 19 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 250 नामांकन दाखिल किया गया है। साथ ही 166 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। 

एक दिन में 32 निर्देशन पत्र लिए
बीते सोमवार को 32 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमें धरसींवा विधानसभा के लिए 2 ,रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लिए 4, रायपुर पश्चिम विधानसभा के लिए 3, रायपुर उत्तर विधानसभा के लिए 3, रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए 8, आरंग विधानसभा के लिए 3 और अभनपुर विधानसभा के 9 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें