फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: 'महादेव एप से जब्त करोड़ों रु गरीब लोगों के एकाउंट में डाले': अमित जोगी ने ईडी ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Nov 2023 02:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023:  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज शनिवार को ईडी कार्यालय पहुंचे। वे पचपेड़ी नाका कार्यालय पहुंचकर ईडी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। उनके साथ कार्यकर्ता पोस्टर लेकर खड़े नजर आए। 
 
विज्ञापन
अमित जोगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल चल रहा है। इस दौरान प्रदेश में ईडी का छापा मारने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज शनिवार को ईडी कार्यालय पहुंचे। वे पचपेड़ी नाका कार्यालय पहुंचकर ईडी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। उनके साथ कार्यकर्ता पोस्टर लेकर खड़े नजर आए। 

विज्ञापन




अमित जोगी ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में लगातार ईडी छापेमारी कर रही है। यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महादेव सट्टा घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने बड़े पैमाने पर करोड़ों रुपए छत्तीसगढ़ के सीएम और उनके सहयोगी को दिए गए हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन


अमित जोगी ने कहा कि जिस राज्य में 45% आबादी गरीबी  में जीने के लिए विवश हैं और 20 लाख से ज्यादा परिवार आवासहीन जीवन यापन कर रहे हैं। उसे राज्य के लोगों के करोड़ों रुपए महादेव एप को सत्ता का माध्यम बनाकर लूटे गए हैं और लूटने वाले कोई और नहीं बल्कि सत्ताधारी दल की सरकार के मुख्य और उनके सहयोगी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सवा तीन करोड़ लोगों की ओर से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे यह निवेदन करती है कि परिवर्तन निदेशालय महादेव एप सट्टे छापेमारी में जब्त करोड़ों रुपए छत्तीसगढ़ सरकार को दिए जाए ताकि इस माध्यम से यह पैसा छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक खाते में जमा हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कथित रूप से महादेव ऐप से काली कमाई के 508 करोड रुपए भी तत्काल उनकी संपत्ति कुर्क कर वसूले जाए। उन्होंने कहा कि जब्त पैसों को छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के बैंक खाता में डाले जाए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें