फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG election 2023: जोरों पर आप की चुनावी तैयारी, वालंटियर्स ने पहुंचाया 52 हजार से अधिक घरों तक गारंटी कार्ड

Sat, 23 Sep 2023 06:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। सभी प्रदेशवासियों तक गारंटी कार्ड पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। सभी प्रदेशवासियों तक गारंटी कार्ड पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अनुसार 'आप' वालंटियर्स पूरे छत्तीसगढ़ में डोर टू डोर जाकर प्रदेशवासियों को पार्टी के मिशन से जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


आप प्रदेश में अब तक 1 हजार 669 डोर टू डोर कार्यक्रम कर चुके हैं। इसमें अब तक कुल 52 हजार 738 घरों तक पहुंचकर 'आप' कार्यकर्ताओं ने कुल 31 हजार 066 लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर इन लोगों तक केजरीवाल की गारंटी की महत्ता को पहुंचाई। आप के प्रदेशभर में कुल 11 डोर टू डोर कार्यक्रम हुए हैं।इसमें आप की टीम कुल 241 घरों तक पहुंची। 20 हजार गांवों के समस्त घरों तक पहुंचने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर गारंटी कार्ड की जानकारी भेजे हैं।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली स्थित केंद्रीय टीम और पंजाब की 11 टीमें प्रतिदिन गारंटी कार्ड की चलाई जा रही डोर टू डोर कैंपेन की समीक्षा कर रही है। मॉनिटरिंग टीम ने बताया कि ट्रेंनिंग प्राप्त 'आप' वालंटियर्स ग्राउंड लेवल पर पैंफलेट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन माध्यम से प्रदेशवासियों तक केजरीवाल की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें