फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Custom Milling Scam: ऑफिसर मनोज सोनी गिरफ्तार, ईडी ने स्पेशल कोर्ट में पेश कर मांगी 10 दिनों की रिमांड

Tue, 30 Apr 2024 05:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Custom Milling Scam: छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को हिरासत में ले लिया है। ईडी ने मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Custom Milling Scam: छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को हिरासत में ले लिया है। ईडी ने मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है। इस मामले में ईडी की एफआईआर में मनोज सोनी का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल है।

विज्ञापन


मामले में रोशन चंद्राकर से ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार को अपने दफ्तर में पूछताछ की। वहीं आज मंगलवार को एमडी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया गया। ईओडब्ल्यू के दफ्तर में कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 140 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की गई, जिसमें अधिकारी,कांग्रेस नेता और राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें