फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC सिविल जज परीक्षा में गड़बड़ी: कांग्रेस ने पूछा- BJP नेताओं के परिजनों के चयन की क्या जांच करायेगी सरकार?

Mon, 19 Feb 2024 03:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Congress on CGPSC Civil Judge exam: कांग्रेस ने सवाल करते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि राज्य लोकसेवा आयोग की 2023 के प्रीलिम्स के प्रश्नपत्रों में 5 सवालों में हुई गड़बड़ियों की भी भाजपा सरकार क्या जांच करायेगी? 
विज्ञापन
सुशील आनंद शुक्ला, चेयरमैन, कांग्रेस संचार विभाग, छत्तीसगढ़ कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Congress on CGPSC Civil Judge exam: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सीजीपीएससी में सिविल जज परीक्षा में भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों के चयन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सवाल करते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि राज्य लोकसेवा आयोग की 2023 के प्रीलिम्स के प्रश्नपत्रों में 5 सवालों में हुई गड़बड़ियों की भी भाजपा सरकार क्या जांच करायेगी? 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी अपनी राजनीति करने के लिये पीएससी के चयन पर अनर्गल आरोप लगाया था। भाजपा के आरोप थे कि नेताओं, अधिकारियों के बच्चों का चयन पीएससी में कैसे हो गया? जबकि राज्य की पीएससी में सिविल जज की परीक्षा में भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों का भी चयन हुआ है। भाजपा बताए कि सीजीपीएससी के सिविल जज की परीक्षा में मंत्री केदार कश्यप की भतीजी एवं पूर्व विधायक भाजपा नेत्री लक्ष्मी बघेल एवं अधिकारियों  के बच्चों का चयन होना भी घोटाला है? भाजपा को सीजीपीएससी के परीक्षा में नेताओं एवं अधिकारियों के बच्चों के चयन होने पर आपत्ति था। विपक्ष में रहते भाजपा ने सीजीपीएससी की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे और युवाओं को भड़काने के लिए झूठे आरोप लगाकर आंदोलन किया था। आज वहीं भाजपा अपने नेताओं के भतीजी पुत्र, पुत्री के चयन पर मौन क्यों हैं?

'मॉडल उत्तर में 5 सवालों के जवाब सही नहीं'
उन्होंने कहा कि पीएससी ने सवालों के लिये जो मॉडल उत्तर जारी किया है, उसमें 5 सवालों के जवाब सही नहीं हैं। सरकार इन सवालों के जवाबों की गड़बड़ियों की जांच कराये। इतनी बड़ी संख्या में प्रश्नों के उत्तर में गलती बड़े षड़यंत्रों की ओर इशारा करता है। गलत उत्तरों को सही बताकर नतीजों को प्रभावित तो नहीं किया जा रहा, इसकी जांच की जानी चाहिये। साथ ही जिन मॉडल उत्तर पर सवाल उठ रहे हैं उस पर आयोग को विचार कर छात्रों की समस्या का समाधान करना चाहिए। प्रश्न विगत वर्षों की अपेक्षा उतने त्रुटिपूर्ण नहीं थे, लेकिन उत्तरों की विसंगतियों को दूर करना उचित होगा क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों के लिये दशमलव के अंक भी उनके भविष्य का निर्धारण करते हैं।
विज्ञापन



 
जज परीक्षा परिणाम की भी सीबीआई जांच कराए बीजेपी
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का यह दोगला चरित्र प्रदेश के युवा देख लिए हैं। अब भाजपा प्रदेश के युवाओं को भाजपा नेताओं के बच्चों के चयन पर जवाब देना चाहिए? भाजपा नेताओं में नैतिकता नाम की चीज है, तो वो सीजीपीएससी के परीक्षा में पूर्व में चयनित उम्मीदवारों से एवं प्रदेश के युवाओं से माफी मांगे या सीजीपीएससी के, जज के परिणाम को भी सीबीआई को सौंपकर जांच करने की हिम्मत दिखाए।
विज्ञापन


'भाजपा का काम निम्न स्तरीय राजनीति करना है'
शुक्ला ने कहा कि भाजपा का काम निम्न स्तरीय राजनीति करना है। कांग्रेस सीजीपीएससी में चयनित बच्चों के योग्यता पर कोई शंका जाहिर नहीं कर रही है ना ही हम चयनित उम्मीदवारों के हौसला को तोड़ रहे बल्कि प्रदेश के युवाओं को जिन्हें भाजपा ने भड़काया था, उन युवाओं के आगे भाजपा नेताओं के उस नफरत वाली राजनीति का पर्दाफाश कर रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को आइना दिख रहे हैं की प्रतियोगी परीक्षा में नेता एवं अधिकारियों के पुत्र, पुत्री का चयन होना उनकी योग्यता का आधार होता है। सीजीपीएससी के लिए बच्चे लगातार प्रयास करते हैं, तैयारी करते हैं और उनके योग्यता पर सवाल उठाना कहीं ना कहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे युवाओं का मनोबल तोड़ना है और यह निम्न स्तरीय काम सिर्फ बीजेपी करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें