छत्तीसगढ़ बीजेपी ने शनिवार को अपने घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में मीडियाकर्मियों से उनका सुझाव लिया। इस दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में घोषणा पत्र समिति के संयोजक, दुर्ग से सांसद और पाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि समय रहते ही घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही घोषणा करेंगे। 7 नवंबर को पहले चरण का चुनाव है। इसे लेकर लगातार काम चल रहा है। घोषणा पत्र पार्टी का एक महत्वपूर्ण आईना होता है। यह पूरा पार्टी का दर्पण रहता है। यह लोगों का विश्वास पत्र है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 65 प्लस के टारगेट को कांग्रेस की ओर से पूरा करने के सवाल पर कहा कि इस बार का चुनाव उल्टा होगा। क्योंकि कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है। उन्हें छला है। उनके धोखे और फरेब में लोग आ गए। इस बार छत्तीसगढ़ की जनता धोखा खाने वाली नहीं है। जनता होशियार है।
'इस बार छत्तीसगढ़ की जनता धोखा खाने वाली नहीं है'
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हम अविश्वासी घोषणा पत्र जारी नहीं करेंगे। कांग्रेस ने जिस तरह से घोषणा पत्र जारी किया था, उस तरह से हमारा घोषणा पत्र जारी नहीं होगा। आरोप लगाया कि उसने जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस के 75 प्लस के टारगेट पर कहा कि कहा कि ये उनका नहीं हमारा टारगेट है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 65 प्लस के टारगेट को कांग्रेस की ओर से पूरा करने के सवाल पर कहा कि इस बार का चुनाव उल्टा होगा। क्योंकि कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है। उन्हें छला है। उनके धोखे और फरेब में लोग आ गए। इस बार छत्तीसगढ़ की जनता धोखा खाने वाली नहीं है। बीजेपी की सरकार आने पर शराबबंदी के सवाल पर कहा कि गली, मोहल्लों में जो अवस्थित नशाखोरी हो रही है। कोच्चियों का अंबार लगा हुआ है। दावा करते हुए कहा कि उसे पर बीजेपी अंकुश लगाएगी। कानून व्यवस्था बनाएंगे। जो अपराध बढ़ रहे हैं इसे खत्म करेंगे। पाटन से कमजोर प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि कोई कमजोर नहीं है। घोषणा पत्र में किसानों के लिए क्या खास रहेगा? इस पर विजय बघेल ने कहा कि किसानों के लिए योजना बनाई गई है। जिससे उनको अच्छा प्रतिसाद मिले।
विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र के लिए पत्रकारों से मांगे सुझाव
बीजेपी घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने शनिवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए पत्रकारों के सुझाव मांगे। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित मीडिया संवाद में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार करने पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों से ईमेल, सोशल मीडिया फेस बुक, वाट्सएप के साथ ही प्रत्यक्ष भेंट मुलाकात कर सुझाव लिए। वहीं रायपुर के पत्रकारों ने भाजपा घोषणा पत्र के लिए सर्वहारा वर्ग पर आधारित सुझाव दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सम्मानीय समाचार पत्रों के संपादक, न्यूज चैनलों के ब्यूरोचीफ, पत्रकारगण व कैमरामेन बंधुओं ने पत्रकार हित के संबंध में अपने सुझाव दिए। जिन्हें संजीदगी से सुनकर घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने शामिल करने का वचन दिया। इस दौरान सम्मानीय पत्रकार जगत के लोगों ने प्रदेश के विकास संबंधित बड़ी संख्या में सुझाव दिए। भाजपा ने संवाद कार्यक्रम में सीधे पत्रकारों से वन-टू-वन कर सुझाव लिए वहीं बड़ी संख्या में पत्रकारों ने लिखित में भी अपने सुझाव संयोजक विजय बघेल जी को सौंपे।
ये रहे मौजूद
भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभाग में अपने प्रभारियों के नेतृत्व में जन -जन से सुझाव लिए। इसमें सभी बिन्दुओं पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर वर्ग से, ठेले वाले, नाई की दुकान, धोबी, छोटे दुकानदार, बड़े व्यापारी, गरीब, मजदूर, खिलाड़ियों, आदिवासी, दलित, पिछड़ी जति, महिला शक्ति, समाज प्रमुखों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी संगठनों, मंत्रालयीन कर्मचारी संगठनों के साथ ही बहुतायत जिलों में पत्रकारों से सुझाव लिए। इस अवसर पर भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश चुनाव मीडिया समिति संयोजक रसिक परमार, घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव पंकज झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।