फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का निधन, सीएम विष्णुदेव साय समेत बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 02 Apr 2024 10:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने वरिष्ठ भाजपा नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का निधन, सीएम साय ने जताया शोक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ भाजपा नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत बीजेपी नेताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 
विज्ञापन


बीजेपी नेताओं ने होरा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में होरा विनम्रता और प्रतिबद्धता की मिसाल थे। अपने इसी विशिष्ट स्वभाव के साथ उन्होंने भाजपा में चार दशकों तक अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी। पार्टी दायित्वों का मनोयोगपूर्ण निर्वहन करने की उनकी विशिष्टता कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी।  

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का एक अप्रैल की रात निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। रायपुर के साईं नगर निवासी दिलीप सिंह होरा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने वालों में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, जगदीश (रामू) रोहरा,भरतलाल वर्मा आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें