फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manendragarh: विभागों के बंटवारे पर बोले मंत्री श्याम बिहारी, 'जो मिलेगा, उसे उपजाऊ बना दूंगा'

Tue, 26 Dec 2023 12:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़

सार

मनेन्द्रगढ़ से विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे पर जवाब दिया है। श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ कलेक्ट्रेट के पास कृषि उपज मंडी समिति मैदान में आयोजित किसानों को बोनस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गृह जिले मनेन्द्रगढ़ पहुंचे। मनेन्द्रगढ़ से विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे पर जवाब दिया है। मंत्रालय बंटवारे को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा है कि मैं किसान का बेटा हूं। चट्टान में हम फसल उगाते हैं। मुझे कोई भी मंत्रालय मिलेगा। उसे हम उपजाऊ बनाकर नई पहचान दिलाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मनेन्द्रगढ़ कलेक्ट्रेट के पास कृषि उपज मंडी समिति मैदान में आयोजित किसानों को बोनस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस वितरण किया। 

वहीं कई सरकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति पत्र भी बांटे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद श्याम बिहारी जायसवाल पहली बार किसी सरकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। तो इस दौरान जब उनसे यह सवाल पर कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आप बतौर मुख्य अतिथि किसानों के कार्यक्रम में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

कहीं ना कहीं यह न माना जाए कि आप कृषि मंत्रालय संभालने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा जो भी मंत्रालय मिलेगा। उसमें बेहतर करने की कोशिश करूंगा। मैं किसान का बेटा हूं। हम चट्टानों में फसल उगाते हैं जो भी मंत्रालय मिलेगा। उसे उपजाऊ बनाकर एक नई पहचान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें