फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By-Elections Date 2024: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बज गया चुनावी बिगुल, इस तारीख को होगी वोटिंग और काउंटिंग

Tue, 15 Oct 2024 04:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

By-election in Raipur South Assembly: चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा। वहीं 23 नवंबर 2024 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

By-election in Raipur South Assembly: चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा। वहीं 23 नवंबर 2024 को परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन की तारीख 18 अक्टूबर, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर,  उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को है।
विज्ञापन


रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। यहां पर 13 नवंबर को उप चुनाव होगा।  23 नवंबर को मतगणना होगी।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने हाल ही में अपने नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें कई संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। बैठक में सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, मीनल चौबे, नंदन जैन और सुभाष तिवारी जैसे सीनियर नेताओं के नामों पर चर्चा हुई। इनमें से तीन नामों को अंतिम रूप दिया गया है। उम्मीदवारों के चयन में जातिगत समीकरण और जीतने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस कभी भी इस सीट पर चुनाव नहीं जीत पाई, लेकिन इस बार पार्टी ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस कार्य के लिए कांग्रेस ने नौ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। इसमें 6 पूर्व मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस कमेटी में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा शामिल हैं। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में रायपुर दक्षिण सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्हें स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें सांसद का टिकट मिलने पर वो रायपुर के सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।

रायपुर दक्षिण सीट पर अब भाजपा को बनाए रखने की चुनौती है , तो वहीं कांग्रेस हर हाल में इस सीट को जीत कर कब्जा जमाना चाहती है।


 रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024: फैक्ट फाइल
  • नोटिफिकेशन की तारीख- 18 अक्टूबर 
  • 13 नवंबर को चुनाव
  • 23 नवंबर को मतगणना 
  • नामांकन की तारीख 18 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर
  • नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें