फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: कमरे में फांसी के फंदे पर झूला व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Sep 2023 03:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एक व्यापारी ने अपने कमर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के इंदिरा वार्ड में रहने वाले एक व्यापारी ने अपने कमर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे फांसी रे फंदे से उतारकर महारानी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि इंदिरा गांधी वार्ड निवासी रितुराज गर्ग (42) गुरुवार की सुबह अपने परिजनों से बात करने के बाद अपने कमरे में चले गए। वहीं, घर के लोग भी सब्जी लेने के लिए बाजार गए हुए थे। रितुराज ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी लगते ही घर आ पहुंचे। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें