फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: कांग्रेस नेता के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, शिकायकर्ता का भी मकान ध्वस्त

Fri, 02 Feb 2024 05:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बन रहे मकान को ध्वस्त कर दिया है। यह मकान कांग्रेस महिला नेता बनवा रहीं थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के भी अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता द्वारा नजूल भूमि पर अवैध कब्जा कर बना रहे मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। नगर के आमापारा के भवानी चौक में महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व जिला अध्यक्ष मीरा साहू द्वारा शासकीय भूमि के करीब 62 वर्ग मीटर पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण किया जा रहा था। 

विज्ञापन


कब्जे की भूमि को लेकर वार्ड के ही उमाशंकर श्रीवास्तव की बेटी दीपिका श्रीवास्तव ने शासकीय भूमि पर 40 वर्षों से काबिज होने के लिए व्यस्थापित करने आवेदन जुलाई 2023 में दिया था। साथ ही अतिक्रमण पर भवन निर्माण की शिकायत 30 जनवरी को कलेक्टर कांकेर को की गई थी। इस पर प्रशासन ने 1 फरवरी को कांग्रेस नेता मीरा साहू को अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी किया और 2 फरवरी को पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया है।

प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता मीरा साहू के अतिक्रमण के साथ ही शिकायतकर्ता की अतिक्रमित 65 वर्ग मीटर भूमि पर बने मकान में भी प्रशासन का बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें