फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: रामानुजनगंज में कांग्रेस नेताओं ने रूट का लिया जायजा, लोगों से की शामिल होने की अपील

Fri, 02 Feb 2024 05:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा बलरामपुर रामानुजगंज जिले में पहुंचने वाली है। इससे पहले यात्रा के प्रभारी सुशांत मिश्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने रूट का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने रूट का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित बलरामपुर रामानुजगंज जिले में पहुंचने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शुक्रवार को यात्रा के प्रभारी सुशांत मिश्रा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय समते कई कांग्रेस नेता प्रस्तावित रूट का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रवेश करते ही प्रस्तावित रूट का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मणिपुर से मुंबई तक 6700 किलोमीटर दूरी से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई है। संभावित रूप से फरवरी माह में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रवेश करेगी, जिसे लेकर हम सब रूट का जायजा लेने एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्तोओं से चर्चा करने आए हैं। उन्होंने बताया कि बस से और पैदल होने वाली 66 दिनों की यह यात्रा 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। 

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा संभाग में पहुंचने को लेकर संभाग के लोगों में भारी उत्साह है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी अहमद ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकल जा रही है जिससे पूरे भारत के लोग जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


यात्रा की दी जानकारी
पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरगुजा राकेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सफी अहमद बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रस्तावित रूट पर दर्जनों जगह रुककर स्थानीय लोगों को यात्रा के विषय में जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को यात्रा के दौरान सम्मिलित रहने की अपील भी।

झारखंड के गोदमाना भी पहुंचे
यात्रा के प्रभारी एवं पूर्व संसदीय सचिव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रस्तावित रूट के निरीक्षण बाद झारखंड के ग्राम गोदरमाना भी पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी गढ़वा जिले के अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी एवं अन्य स्थानीय कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर उनके संभावित जनसभा के लिए कभी विस्तृत चर्चा की।

सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सरगुजा लोकसभा में करीब दो सौ किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सरगुजा संभाग के तीन जिले सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर से हो कर गुजरेगी।

यात्रा की तैयारी और रुट प्लान को अंतिम रूप के लिए टीम राहुल अंबिकापुर में कैंप कर रही है। पूर्व मंत्री और यात्रा के संयोजक शिव कुमार डहरिया ने राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने यात्रा के मार्ग ज्यादा से ज्यादा लोगों को एकत्र करने कहा। यात्रा में सरगुज संभाग के अलावा प्रदेश के जिन भागो में भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं जा रही है, वहां के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 

उन्होंने यात्रा की तैयारी के लिए समितियों का गठन करने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस की टीम ने भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का अवलोकन कर आवश्यकता अनुरूप तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें