फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशपुर में तीसरी बार गिरा निर्माणाधीन पुल: स्लैब ढलाई के दौरान भरभराकर गिरा ब्रिज का हिस्सा, चार श्रमिक घायल

Mon, 29 Jan 2024 05:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी ढलाई करके अंतिम लोड को फैला रहे थे। उसी समय अचानक पुल का स्लैब नीचे की ओर झुकने लगा और बीच से टूट कर नदी में गिर गया। 
विज्ञापन
नारायणपुर में गिरा निर्माणाधीन पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम छह बजे रजौटी पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसमें चार मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को कुनकुरी अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन मजदूर मामूली चोट लगने से प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए हैं। एक मजदूर का हाथ टूटा है, जिसे अम्बिकापुर भेजा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, यह पुल गोतापारा रजौटी से नारायणपुर पहुंच मार्ग पर 2008 से बन रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हो पा रहा है। गांववाले इसे ग्राम देवता की नाराजगी कह रहे हैं क्योंकि इससे पहले भी दो बार पुल ढालने के बाद गिर गया। देवता नदी लांघने नहीं दे रहे हैं। इलाके के रामजन चौहान ने बताया कि कल स्लैब का ऊपरी हिस्सा ढालने का काम चल रहा था। निचला हिस्सा एक साल से बनकर तैयार था। शाम छह बजे के लगभग कर्मचारी ढलाई करके अंतिम लोड को फैला रहे थे कि अचानक पुल का स्लैब नीचे की ओर झुकने लगा और  बीच से टूट कर नदी में गिर गया। पुल पर काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। मुंशी को भी चोट आई है।
 
विज्ञापन

इस हादसे की खबर सीएम निवास बगिया को हुई तो वहां से कलेक्टर जशपुर  को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी गई और घायलों को इलाज के निर्देश देते हुए घटना की जांच का आदेश दिया गया है। वहीं सेतु निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने भी हादसे की जांच करने के लिए अम्बिकापुर से टीम भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें