फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 गजब है: 10 मिनट में फांसी पर झूल रहे युवक को बचाया, पुलिस अधीक्षक ने थपथपाई पीठ; किया सम्मानित

Mon, 29 Jan 2024 01:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर पुलिस की डायल 112 की टीम ने फांसी पर झूल रहे युवक को समय रहते बचा लिया। जिसके बाद टीम की जमकर तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन
डायल 112 की टीम ने युवक को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर पुलिस का सराहनीय काम सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फांसी पर झूल रहे युवक को डायल 112 की टीम ने बचाया है। पुलिस ने वाहन के ऊपर चढ़कर युवक का रेस्क्यू किया। फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नाडोल का है। 

विज्ञापन


फिलहाल, युवक का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है। दरअसल, बिलासपुर पुलिस को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात के समय करीब तीन बजे के आसपास सूचना मिली थी। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नाडोल तिफरा में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए झूल गया। इसकी जैसे ही सिरगिट्टी पुलिस की डायल 112 टीम को सूचना मिली तो तत्काल टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। 

टीम 10 मिनट के अंदर वहां पहुंच गई। डायल 112 की गाड़ी के बोनट में और गाड़ी की छत पर चढ़ कर फांसी पर झुल रहे युवक को बचा लिया गया। वहीं युवक के ऊपर पानी डालकर होश में लाया गया। होश में लाने के बाद घायल युवक को डायल 112 के वाहन से तत्काल सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इस सराहनीय कार्य में थाना सिरगिट्टी के ईगल वन में आर. हरिशंकर चंद्रा क्रमांक 1410, और चालक अरुण कश्यप ड्यूटी पर मौजूद थे। इस तरह के सराहनीय कार्य के लिये डायल 112 में कार्यरत स्टॉफ को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा डायल 112 के दोनों कर्मचारीयो की प्रशंसा की। इसके साथ ही अलग से उन्हें इस कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें