फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: 'हां मैं सट्टा खिलाता हूं, पुलिस को पैसा देता हूं...', छापा मारने गई पुलिस से उलझा सटोरी; लगाए गंभीर आरोप

Thu, 12 Sep 2024 05:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में पुलिस को सट्टा खिलाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एक दिव्यांग पुलिस से उलझ गया। उसने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह थाने के स्टाफ को पैसे देता है। इस क्षेत्र में वह अकेला नहीं है। वहीं, जब पुलिस कार्रवाई करने लगी तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन
पुलिस से उलझा सट्टेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तोरवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बुधवार में एक व्यक्ति के द्वारा सट्टा खिलाया जा रहा है। लगातार सट्टा खिलाने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। सीएसपी पूजा कुमार, सीएसपी उमेश कुमार गुप्ता ने मामले में कार्रवाई के लिए टीम बनाकर वहां अचानक छापामार कारवाई के लिए पहुंचे। संतोष नाम का दिव्यांग व्यक्ती भागने लगा, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सट्टेबाज के साथ पुलिस की बहस हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस को धमकाते हुए वह आत्महत्या की धमकी देने लगा और रेलवे ट्रैक की ओर भागने का प्रयास किया साथ ही गमछे को अपने गले में कसने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। इसके बाद सटोरिया बिफर गया और तोरवा पुलिस पर एक के बाद कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा "हां मैं सट्टा खिलाता हूं। पुलिस को पैसा देता हूं सिपाही खुद हिस्सा लेने आता है। रेलवे क्षेत्र में अकेला नहीं हूं मुझे पकड़कर क्या कर लोगे। मैं पैर से दिव्यांग हूं, हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाओ जो बुधवारी का किंग है।'

सीएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सट्टे खिलाने की शिकायत मिली थी। जिस पर रेड कार्रवाई की गई। आरोपी ने अपनी दिव्यांगता की आड़ में इस काम को अंजाम देने की बात कही और रोजी रोटी का जरिया बताया। कार्रवाई करने पर आत्महत्या की धमकी देने लगा। हलांकि पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और उसके द्वारा बताये गए मुख्य सट्टा खिलाने वाले सरगना की तलाश कर रही है। जल्द ही उस पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें