फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बताया तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा': पीटीआई ने काम करने के लिए बालिका को घर बुलाकर की छेड़छाड़, धमकी देकर छोड़ा

Thu, 12 Sep 2024 05:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बालिका को काम के लिए अपने घर पर बुलाकर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के जावंगा एजुकेशन सिटी में प्रधानमंत्री ने आकर यहां के बच्चों से बात करने के साथ ही बच्चों के साथ कुछ पल व्यतीत किए थे। वहीं, जावंगा एजुकेशन सिटी में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) पर नाबालिग से छेड़छाड़ किये जाने की बात सामने आई है। घटना का सूचना नाबालिग के अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पीटीआई को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी पीटीआई टीचर ने अपने पद का फायदा उठाते हुए घर में काम करने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने बताया कि पीटीआई की हरकत देख जब वह रोने लगी तो आरोपी पीटीआई ने उसे छोड़ दिया। उसने छात्रा को किसी से भी इस बात को नहीं बताने की बात कहते हुए भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। 

टीचर की इस हरकत से छात्रा बुरी तरह से डर गई, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर अपने घर चली गई। मंगलवार को परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीटीआई टीचर के खिलाफ एट्रोसिटी (अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बुधवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी आर के बर्मन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें