फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव एप घोटाला: भाजपा ने सीएम भूपेश बघेल को बताया सरगना, कहा- लूटे गए रुपयों से भरा गांधी परिवार का खजाना

Mon, 13 Nov 2023 06:53 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीएम भूपेश बघेल को महादेव एप का सरगना बताया। उन्होंने कहा कि सीएम बघेल के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि यह एक उदाहरण होगा। इसके बाद कोई भी इस तरह के भ्रष्टाचार में शामिल होने की हिम्मत नहीं करेगा।
 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने सोमवार को महादेव सट्टेबाजी एप मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि वह घोटाले के 'किंगपिन' थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गांधी परिवार के खजाने को भरने के लिए राज्य को लूटा है। ईडी ने हाल ही में दावा किया था कि फोरेंसिक विश्लेषण और एक कैश कूरियर द्वारा दिए गए बयान से चौंकाने वाले आरोप लगे। आरोप है कि एप के प्रमोटरों ने बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का दिए थे। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि भविष्य में कोई भी इस तरह की धोखाधड़ी करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। घोटाले के जरिए जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर बघेल ने न केवल अपना खजाना भरा है, बल्कि इसका एक हिस्सा गांधी परिवार के साथ भी साझा किया है।

उन्होंने कहा कि यह सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का फार्मूला लागू होना था, लेकिन ढाई-ढाई साल बीत जाने के बाद भी भ्रष्ट भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हुए हैं। यह उनके भरने के कारण है। महादेव एप घोटाला मामले पर कांग्रेस पर हमला करते हुए भाटिया ने कहा कि गांधी परिवार के खजाने में जनता का पैसा है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटने और भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए बघेल को विस्तार दिया था, क्योंकि वह इसमें अच्छे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कहती है 'हर हर महादेव' जबकि भूपेश बघेल कहते हैं 'घर घर महादेव एप'। भाटिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने इस चुनाव में भ्रष्ट और पापी बघेल को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने बघेल को कथित घोटाले का किंगपिन बताया और कहा कि जांच एजेंसियां जिस तरह की सख्त कार्रवाई कर रही हैं, लोगों को यकीन है कि किंगपिन को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें