फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: भाजपा नेता बोले-छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए मस्जिदों में खुदाई, अजान पर बघेल सरकार को घेरा

Wed, 18 May 2022 11:21 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

वहीं बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं के लिए बीते दो दिनों में दो बार ऐसी भाषाशैली का उपयोग किया है, जिसकी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
बृजमोहन अग्रवाल, नेता, भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में लाउडस्पीकर विवाद बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में अजान की आवाज को लेकर सियासत शुरू हो चुकी है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अजान की आवाज को लेकर कहा कि अन्य राज्यों में अजान की लाउड स्पीकर की आवाज कम कर दी गई है। तो क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में भी अजान की आवाज कम करवा पाएंगे?
विज्ञापन


कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की पीवी नरसिम्हा राव सरकार ने विधेयक (पूजा के स्थान अधिनियम) लाया। 2001 से पहले ज्ञानवापी में भगवान शिव की पूजा की जाती थी लेकिन उस बिल की वजह से नमाज होने लगी। आज भी मस्जिद के सामने नंदी महाराज बैठते हैं।

वहीं बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं के लिए बीते दो दिनों में दो बार ऐसी भाषाशैली का उपयोग किया है, जिसकी आलोचना हो रही है। बीते 16 मई को जेल भरो आंदोलन के दौरान रायपुर में बृजमोहन के नेतृत्व में ही प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शन के दौरान बृजमोहन को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में बृजमोहन ने कांग्रेसियों को नामर्द निक्कमा कह दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अगले ही दिन 17 मई को बृजमोहन अग्रवाल का एक और बयान चर्चा में है। बृजमोहन अग्रवाल ने कह दिया कि कांग्रेस सरकार को ठीक से हनीमून मनाने नहीं आता। दरअसर बीजेपी के अचानक से आक्रमक होने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि हमने सरकार को दो साल का समय हनीमून मनाने के लिए दिया था, मगर सरकार को ठीक से हनीमून मनाने नहीं आता। आज सरकारी से लेकर गैर सरकारी संगठन तक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। जो बीजेपी की जीत है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें