बिलासपुर के डीईओ दफ्तर में एनएसयूआई ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल मचाया। नकली नोट उड़ाते हुए प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटो तक कार्यालय में डटे रहे। एनएसयूआई ने चैतन्य टेक्नो स्कूल और महर्षि यूनिवर्सिटी में संचालित डीएलएड पाठ्यक्रम व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन किया।
अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई करने के लिए एनएसयूआई ने लगभग दो माह पहले जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद कार्रवाई न होने पर एनएसयूआई का गुस्सा फूट गया और फिर धरना प्रदर्शन करने पहुंच गये। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों की समझाइश और जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया।