फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chattisgarh: अरुण साव छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, अगले साल पार्टी का परचम फहराने की चुनौती

Tue, 09 Aug 2022 06:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। साव को विष्णुदेव साय की जगह छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। वे पिछले लोकसभा चुनाव में पहली बार बिलासपुर से जीते हैं। 

विज्ञापन
अरुण साव छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने बिलासपुर से सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साव को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। साव को विष्णुदेव साय की जगह छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। साव संघ की पृष्ठभूमि के होकर सौम्य व शांत स्वभाव के हैं। वे पिछले लोकसभा चुनाव में पहली बार बिलासपुर से जीते हैं। 

विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन ने बड़ा फेरबदल किया है। साव ओबीसी वर्ग के हैं। मंतव्य साफ है कि भाजपा ने इस वर्ग के वोटों को देखते हुए यह नियुक्ति की है। 53 साल के साव अभाविप में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं। 2019 में वे पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। उनके सामने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम फहराना है। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन






विश्व आदिवासी दिवस पर साय को हटाया : कांग्रेस
भाजपा द्वारा साय की जगह की गई साव की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस के दिन इस वर्ग के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया। इससे भाजपा की आदिवासी विरोधी सोच सामने आई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें