फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गे के मर्डर की कोशिश!: थाने पहुंची महिला बोली- पड़ोसी ने पंख नोचे, मारने की थी तैयारी, लिखित शिकायत दी

Tue, 28 Feb 2023 12:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा का कहना है कि, महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी। महिला की शिकायत लेकर उसे समझाइश दी गई है। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ में कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
महिला अपने मुर्गे को लेकर थाने में शिकायत करने पहुंची। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक मुर्गे की हत्या के प्रयास का अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंची और पड़ोसी पर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने पड़ोसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। कहा है कि उसके मुर्गे को चोरी कर पड़ोसी काटकर खाना चाहता था। महिला ने पुलिसकर्मियों को अपना घायल मुर्गा भी दिखाया। फिलहाल पुलिसकर्मियों ने मामला दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से सलाह मांगी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन




कई दिनों से घर से मुर्गे हो रहे थे चोरी
ग्राम सिल्दहा में रहने वाली जानकी बाई बिंझवार रोजी-मजदूरी करती है। साथ ही घर में देसी मुर्गा पालन मे भी लगी हुई है। उसके घर में कई मुर्गे हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला अपने साथ एक मुर्गा लेकर सुबह-सुबह थाने पहुंच गई। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके घर से आए दिन मुर्गे गायब हो रही थे। इस पर वह नजर रख रही थी। जानकी बाई ने बताया कि वह सोमवार शाम को घर में ही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले बुगल और उसकी पत्नी दुर्गा ने एक मुर्गा चोरी किया और ले जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मुर्गे के नाम पर पहले भी हुआ था विवाद 
जानकी बाई ने पुलिस को बताया कि उसने मुर्गा चोरी करते हुए पड़ोसियों को देख लिया। इसके चलते वह असफल हो गए, लेकिन उन्होंने मुर्गे का एक पंख तोड़कर उसे घायल कर दिया। जानकी बाई ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी ने मुर्गे को पकड़ लिया था और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसने ही दंपति के हाथ से अपने मुर्गे को छुड़ाया। जानकी बाई ने बताया कि इसके पहले भी पड़ोसियों ने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। इस घटना को लेकर विवाद भी हुआ था। तब उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें