उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में शहर के नेहरू चौक और श्यामलाल चतुर्वेदी चौक में शेड का काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में महाराणा प्रताप चौक पर भी शेड बनाया जाएगा, जिसकी कार्ययोजना स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने पूरी कर ली है। लगभग तीन करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाना है। इससे पहले प्रदेश के दो शहरों रायपुर और भिलाई में इस योजना की शुरुआत की गई थी, जो कि फेल साबित हुई। वहीं बिलासपुर में भी इस योजना को हाथों हाथ लिया गया, लेकिन बिलासपुर में शेड के साथ सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन किया जाना अनूठी पहल है।