बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिक का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला है जहां, 16 साल की एक नाबालिक दुकान में काम करती है, बीती रात करीब 9:30 बजे वह दुकान से काम करके अपने घर लौट रही थी तभी कुछ युवक बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे और नाबालिक को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
आरोपी दूसरे दिन सुबह करीब 7:00 बजे जहां से नाबालिक को उठाए थे वहां वापस लाकर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। वही देर रात तक पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले मे एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया की नाबालिग प्रार्थिया लगभग 16 साल की है जो कल रात मे 9:30 बजे घर वापस जा रही थी तब रास्ते में तीन लड़के मोटरसाइकिल में आए जिनमें से एक उसका पुराना मित्र था जिसे लड़की के दूसरे नए मित्र के द्वारा फोटो भेजने के कारण नाराज था। लड़की से मारपीट कर उसे जबरदस्ती अपनी बाइक में बैठाकर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित अवैध चखना सेंटर में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दरअसल पुराना बस स्टैंड स्थित देसी-विदेशी मदिरा दुकान के नजदीक गुल्लू पासी की चखना दुकान है जिसे अवैध बताया जा रहा है। जहां अवैध चखना की राशि को कुत्ते के दम पर वसूला जाता है। बता दें कि शराब दुकान के पास दुकानदार ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है।