फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: इंस्पेक्टर ने पुलिस लाइन में खड़ी गाड़ियों की लाइट-शीशे तोड़े, मंगाई गई थी विभागीय कार्य के लिए

Thu, 16 Mar 2023 09:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

आरआई के इस कृत्य को लेकर वाहन मालिक और उनके कर्मचारी खासे नाराज हैं। उनका कहना है, लंबे समय से वे लाइन में अपनी गाड़ियों की सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद बिना किसी वजह के गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस लाइन में खड़ी गाड़ियों के टूटे शीशे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस लाइन में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। आरोप है कि यह तोड़फोड़ रक्षित निरीक्षक ने की है। इन गाड़ियों को विभागीय कार्य के लिए किराये पर मंगाया गया था। इसके बाद वाहन मालिक और चालकों में नाराजगी है। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है। वहीं रक्षित निरीक्षक ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है। 

विज्ञापन




बताया जा रहा है, रोजाना की तरह चालकों ने लाइन में हाजरी के बाद वाहनों को शेड में खड़ा कर दिया था। इसी दौरान लाइन के रक्षित निरीक्षक (RI) धनेंद्र ध्रुव वहां पहुंचे। कहा कि, मना करने के बावजूद शेड में गाड़ियों की पार्किंग करते हो। आरोप है कि इसके बाद रक्षित निरीक्षक ने गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके चलते चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गाड़ियों के शीशे, लाइट, मिरर टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरआई के इस कृत्य को लेकर वाहन मालिक और उनके कर्मचारी खासे नाराज हैं। उनका कहना है, लंबे समय से वे लाइन में अपनी गाड़ियों की सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद बिना किसी वजह के गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है। वही आरआई का कहना है, अनुशासनहीनता पर कड़ाई की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें