फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: झारखंड के मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश, चाम्पा में किराए पर रहकर करते थे वारदात, 31 हैंडसेट बरामद

Sun, 12 Mar 2023 04:00 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़

सार

सिविललाइन पुलिस के आर विकास यादव ने आरोपियों को रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते देखा। सभी झारखंडी भाषा में बोल रहे थे। तस्दीक करने पर तत्काल 3 मोबाइल को बरामद किया गया। इसके बाद तीन को पकड़ा है।
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल के साथ झारखंड के तीन लोग गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस पुलिस ने झारखंड के मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। आरोपी चाम्पा में किराए के घर में रहकर भीड़भाड़ इलाके में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।  

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को किरायेदार व मुसाफिर, फेरी वालों व बाहर से आने वाले लोगों को गंभीरता से चेकिंग करने के लिए निर्देश दिए। इसी क्रम में सिविललाइन पुलिस के आर विकास यादव ने आरोपियों को रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते देखा। वह लोग झारखंडी भाषा में बोल रहे थे। तस्दीक करने पर तत्काल 3 मोबाइल को बरामद किया गया। साहेबगंज झारखंड के संदेही पाए जाने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह सभी चाम्पा में किराए पर रह रहे हैं। चाम्पा में चेकिंग के दौरान 28 अन्य चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक नाबालिग है। मोबाइल की कीमत लगभग आठ लाख बताई गई। आरोपियों में शेख मुल्कराज पिता शेख मकसूद 22 साल निवासी साहेबगंज झारखण्ड,  शेख बादल पिता शेख सेमुल 22 साल मोतीजहार, तेलझरी, साहेबगंज और तीसरा आरोपी नाबालिग है। 

पुलिस ने बताया कि आईएमईआई नंबर के आधार पर सभी थानो को सूचना दी जाएगी। ताकि, चोरी गए मोबाइल के मूल मालिक की जानकारी हो सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी चाम्पा में किराये के मकान में रुककर आसपास के बड़े शहरों के भीड़भाड़ इलाके से मोबाइल व अन्य वैल्युएबल चीजों की चोरी करते थे। जिसके बाद झारखंड साहेबगंज ले जाकर खपाते थे। गणेश चौक सब्जी मार्केट से एक मोबाइल चोरी किया था, उस पर थाना सिविललाइन में एफआईआर दर्ज़ कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें