फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने केस किया तो काट दिया हाथ: ससुराल में घुसकर पति ने किया हमला, मारपीट से तंग आकर रहने लगी थी मायके में

Wed, 15 Feb 2023 03:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

परिवार के लोगों ने डायल-112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति प्रशांत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने ससुराल में घुसकर अपनी पत्नी का हाथ धारदार हथियार से काट दिया। महिला को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपी पति भाग निकला। पति की मारपीट से तंग आकर महिला अपने मायके आ गई थी और भरण-पोषण का केस कर दिया था। इसी बात से पति नाराज था। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कपसिया में रहने वाली महिला की शादी मुंगेली के फास्टरपुर निवासी प्रशांत लाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से प्रशांत ने महिला से मारपीट शुरू कर दी। आए दिन की मारपीट से परेशान होकर महिला करीब एक साल पहले अपने मायके में रहने के लिए आ गई। महिला ने कुछ दिन बाद ही भरण-पोषण के लिए पति के खिलाफ परिवार न्यायालय में केस भी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस बात से नाराज होकर प्रशांत सोमवार रात बिलासपुर में अपनी ससुराल पहुंच गया। उस समय घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। दरवाजा खोलते ही प्रशांत अपनी पत्नी के कमरे में घुस गया और उसे कोर्ट में केस करने की बात पर गालियां देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके चलते महिला का पंजा कट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें