फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: ED की ओर से दायर दो याचिकाओं पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

Tue, 17 Oct 2023 01:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

दरअसल ईडी ने कुछ माह पहले रायपुर के विशेष कोर्ट में शराब घोटाले के संबंध में 13000 पन्नों की चार्जशीट प्रस्तुत की थी। इन दस्तावेजों में बताया गया कि आरोपियों ने मिलकर सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग कर बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी की ओर से दायर दो याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोयला घोटाला मामले में शासन के जवाब पर प्रत्युत्तर देने के लिए ईडी ने समय मांगा। दूसरी ओर शराब घोटाला मामले में शासन ने जवाब के लिए समय मांगा। जिसपर कोर्ट ने अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित कर दी।

विज्ञापन

दरअसल ईडी ने कुछ माह पहले रायपुर के विशेष कोर्ट में शराब घोटाले के संबंध में 13000 पन्नों की चार्जशीट प्रस्तुत की थी। इन दस्तावेजों में बताया गया कि आरोपियों ने मिलकर सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग कर बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।

ईडी ने छापामार कार्रवाई के बाद आरोप लगाया था कि प्रदेश में दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के साथ ही टैक्स की चोरी हुई है। पूछताछ के बाद ईडी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। दोनों मामलों में ईडी ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए राज्य के साथ सीबीआई को भी पक्षकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें