फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: प्रशासन ने दिखाई सख्ती... बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर का छापा, पटाखे की दुकान सील

Sat, 10 Feb 2024 07:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर के कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर ने पटाखा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम को इस दौरान कई तरह की खामियां पाई गईं। जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के लिए गठित टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर के नेतृत्व में एक टीम ने सरजू बगीचा जैसे सघन इलाके में पटाखा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


टीम में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव,जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव और प्रयोगशाला सहायक संजय मिश्रा शामिल थे। संयुक्त दल द्वारा शहर के सरजू बगीचा स्थित लाइसेंसधारी सुनील कुमार तोलानी के पटाखा दुकान में लाइसेंस, स्थल,भंडारण,क्रय-विक्रय की जांच की गई। एक दुकान में पटाखों की क्षमता 1500 किलोग्राम से अधिक पाई गई है।

पटाखे की दुकान के साथ प्लास्टिक की दुकान का भी संचालन हो रहा था। पटाखों के साथ-साथ प्लास्टिक के बहुत सारे सामान भी इकठ्ठा किए गए हैं। जांच के दौरान कुल पटाखों की मात्रा लगभग 5000 किलोग्राम से अधिक पाई गई। क्रय-विक्रय का लेखा-जोखा विधिसम्मत तरीके से संधारित नही किया गया है।
विज्ञापन


दुकान के अंदर आपात स्थिति में उपयोग के लिए अग्निशमन यंत्र भी नहीं रखा था। इसके साथ ही दुकान के शटर में स्टॉपर भी नहीं था। दुकान में क्षमता से अधिक पटाखों के संधारण और बहुत अधिक अनियमितता पाए जाने के कारण मौके पर दुकान को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें