बिलासपुर जिले में डायरिया और मलेरिया के मरीज लगातार डिटेक्ट हो रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। जिले के रतनपुर क्षेत्र में डायरिया और कोटा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप जारी है। रतनपुर क्षेत्र में डायरिया के 24 नए मरीज सामने आए हैं।
बिलासपुर जिले में डायरिया और मलेरिया के मरीज लगातार डिटेक्ट हो रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। जिले के रतनपुर क्षेत्र में डायरिया और कोटा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप जारी है। रतनपुर क्षेत्र में डायरिया के 24 नए मरीज सामने आए हैं। रतनपुर डायरिया को लेकर लगातार सेंसेटिव बना हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो अबतक जिले में मलेरिया के 115 और डायरिया के 845 मरीज डिटेक्ट हो चुके हैं । कोटा और रतनपुर क्षेत्र में हर दिन मलेरिया और डायरिया के नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि डायरिया से अबतक 19 वर्षीय एक युवती की मौत हो चुकी है । वहीं मलेरिया से कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है । जिले में अब तक डायरिया के 845 मरीज सामने आए हैं,इनमें 786 मरीज़ो को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है । स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि डायरिया या मलेरिया से मौत के मामले में मरीजों द्वारा इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई है,ये मरीज झोलाछाप डाक्टरों के चक्कर में आकर अपनी जान दे बैठे हैं,वहीं जिला कलेक्टर स्थिति पर सतत निगरानी की बात कह रहे हैं ।