फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कांग्रेस बोली- अधिकारों का हनन और आवाज उठाने पर दमन, इन्हीं नीतियों पर चल रही साय सरकार

Wed, 11 Sep 2024 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर में बुधवार को प्रेस क्लब पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार चाहती है कि अन्याय के खिलाफ कोई आवाज ना उठाए और अगर उठाया तो जेल जाए। 
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में बुधवार को प्रेस क्लब पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, एनएसयूआई के मणि वैष्णव, राहुल जायसवाल,राजू यादव ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार चाहती है कि अन्याय के खिलाफ कोई आवाज ना उठाए और अगर उठाया तो जेल जाए। इस बात को साय सरकार बार-बार जनता को याद दिला रही है। चाहे सतनामी समाज के लिए आवाज उठाने वाले विधायक देवेंद्र यादव की बात हो चाहे हसदेव बचाने की मांग करने वाले आदिवासियों की बात हो या फिर मासूम छात्राओं के लिए आवाज उठाने वाले राहुल हंसपाल की बात हो।

विज्ञापन


बिलासपुर के पचपेड़ी छात्रावास में जो घटना हुई वह बेहद दुखद है।खराब भोजन की शिकायत करने पर अधीक्षिका बच्चियों को बाथरूम के विडियो वायरल करने की धमकी देती है। बच्चे इसके खिलाफ धरने पर बैठते हैं तो तहसीलदार जेल भेजने की धमकी देती हैं। मामले को संज्ञान में लेकर एनएसयूआई के छात्र नेता बच्चों के बीच पहुंचते हैं तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाती है। छात्राओं को जेल भेजने की धमकी देने वाली तहसीलदार का विरोध करने पहुंचे छात्रनेता पर एफआईआर दर्ज कर दी जाती है। 

कांग्रेस ने कहा कि बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत छात्रावास में छात्राओं द्वारा चक्काजाम और महिला तहसीलदार द्वारा छात्राओं को जेल भेजने का वीडियो वायरल होने के अन्य के खिलाफ फर्जी मामलों में एफआईआर दर्ज कर दी गयी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि साय सरकार को अगर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से इतनी ही परेशानी है तो उन्हें लिखित तौर पर एक सरकारी आदेश जारी कर देना चाहिए कि साय सरकार के विरुद्ध कोई भी आवाज ना उठाये। भाजपा की साय सरकार कितना भी दमन करने का प्रयास कर ले कांग्रेस के लोग जनता के साथ खड़े हैं और उनके हक के लिए आवाज उठाने के लिए सब कुछ सहने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें