फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, किसान को धमकाते वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 27 Jun 2023 09:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलापसुर जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने गिरफ्तारी के बाद अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। शेरू असलम ने अपना इस्तीफा युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को भेजा है।
विज्ञापन
आरोपी नेता शेरू असलम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलापसुर जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने गिरफ्तारी के बाद अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। शेरू असलम ने अपना इस्तीफा युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को भेजा है। इससे पहले मामले के सामने आने के बाद पार्टी ने भी युवा नेता शेरू असलम को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। 
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस के युवा नेता व बिलासपुर युवक कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम का बीते दिनों किसान को धमकाते एक विडियो वायरल हुआ था। मीडिया में मामला आने के बाद कांग्रेस नेता के दबंगई को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे और युवा नेता पर कार्रवाई की मांग उठ रही थी। विपक्ष भी मामले को लेकर हमलावर था। जिसके बाद पार्टी ने भी युवा नेता को नोटिस जारी कर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा था। मामले में किसान की शिकायत पर पुलिस ने भी शेरू असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शेरू की गिरफ्तारी के साथ उसे सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से शेरू असलम को कोर्ट ने जेल भेज दिया। 

इस कार्रवाई के साथ ही युवा नेता शेरू असलम ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को नोटिस के जवाब के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले के सामने आने के बाद पार्टी ने शेरू असलम को नोटिस जारी किया था। मामले की जांच के साथ शेरू असलम ने जवाब के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी किसी भी ऐसी गतिविधि को सपोर्ट नहीं करती है, जिससे पार्टी और संगठन की छवि खराब होती है। इसके साथ ही उन्होंने मामले में भाजपा को भी दूषित राजनीति न करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें