फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के भाई की चाकू मारकर हत्या: पति से झगड़कर मायके आई थी बहन, गुस्से में जीजा के घर पहुंचा तो हुई चाकूबाजी

Mon, 26 Jun 2023 06:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पत्नी का भाई अपने जीजा के घर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच लड़ाई और चाकूबाजी हो गई। इसमें बर्तन व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि उसका जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस हिरासत में सिम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल आरोपी संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बर्तन व्यवसायी की उसके ही जीजा ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी। इसी बीच सोमवार को उसके भाई और पति में फोन पर ही विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी का भाई अपने जीजा के घर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच लड़ाई और चाकूबाजी हो गई। इसमें बर्तन व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि उसका जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस हिरासत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवनंदगर नगर फेस-2 निवासी अजय शर्मा (45) पुत्र चुन्नीलाल बर्तन व्यवसायी था। वह अपनी पत्नी, बच्चों और भाई विजय शर्मा के साथ रहता थ। उसकी बहन ने करीब चार-पांच साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले संजीव वाजपेई (38) से लव मैरिज की है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजीव की पत्नी करीब एक माह पहले पति से झगड़ा होने के बाद मायके अपने भाई के पास रहने के लिए चली गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां पति-पत्नी में समझौता हो गया। 

बताया ज रहा है की इसी बीच सोमवार को अजय शर्मा और उसके जीजा संजीव बाजपेई की फोन पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो अजय अपने जीजा क़े घर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी  संजीव ने अजय के सीने में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजीव के भी पेट, गले और सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है। पुलिस भी मामले की जांच कर  रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें