फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बेटे संग मां ट्रेन के सामने कूदी: बच्चे की मौत, महिला की हालत गंभीर; पहले पति से लेकर आई थी बच्चे को

Wed, 12 Jul 2023 03:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एक महिला अपने छह साल के बच्चे के साथ मालगाड़ी के सामने कूद गई। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला अपने छह साल के बच्चे के साथ मालगाड़ी के सामने कूद गई। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। अभी तक यह सामने नहीं आ सका है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। बच्चा उसके पहले पति से था, जिसे वह तीन महीने पहले ही उससे लेकर आई थी। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मालगाड़ी के सामने बेटे को लेकर कूदी
जानकारी के मुताबिक, अमेरी क्षेत्र की रहने वाली निशा मधुकर (25) तिफरा में कपड़े की दुकान का संचालन करती थी। वह मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे अपने छह साल के बेटे देवांश को लेकर लाल खदान ओवरब्रिज रेलवे लाइन के पास पहुंची। वहां काफी देर तक वहीं घूमती रही। इसी दौरान तेज स्पीड में जैसे ही मालगाड़ी निकली निशा अपने साथ देवांश को लेकर उसके सामने कूद गई। ट्रेन की टक्कर से महिला दूर जाकर गिरी, जबकि चपेट में आने से देवांश की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। 

आपसी विवाद में घटना की आशंका
घटना के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी और थाना पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने महिला को संजीवनी एंबुलेंस से सिम्स में भर्ती कराया। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पहले पति हरनारायण से तलाक ले लिया था और दूसरे पति के साथ रहती थी। उसका बेटा देवांश पहले पति के साथ रहता था। करीब तीन महीने पहले महिला उसे लेकर आई थी। फिलहाल पुलिस घटना को आपसी विवाद से जोड़कर देख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें