फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय नरेन्द्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र चंद्राकार को सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इधर सरकंडा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
चाकू मारकर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है, पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल पूरा मामला सरकंडा थाना के तहत चिंगराजपारा संतोषी चौक का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवक ने नरेंद्र चंद्राकार नाम के युवक से विवाद करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और फिर आरोपी युवक वहां से निकल गया।  

विज्ञापन


थोड़ी देर बाद फिर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मौके पर चाकू लेकर पहुंचा और गुस्से में नरेन्द्र के पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे मौके पर ही नरेंद्र घायल होकर गिर पड़ा, घटना के बाद सरकंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र चंद्राकार को सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इधर सरकंडा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें