फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur : अतिक्रमण ने सकरा किया रास्ता, घर पहुंचने से पहले आई मौत, हाइवा की टक्कर से गई बाइक सवार की जान

Fri, 04 Nov 2022 03:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बताया जा रहा है कि रतनपुर के महामाया चौक से गांधीनगर तक की सड़क अवैध कब्जे के कारण सकरी हो गई है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रही है। भारी वाहन की आवाजाही के साथ-साथ मुरूम खनन रतनपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है, इसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को मुरुम लेकर जा रहे हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था। हादसे में दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अवैध कब्जे के कारण रोड के सकरा होने से हादसा हुआ है। फिलहाल हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर भाग निकला। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठा युवक 10 फीट दूर गिरा
मस्तूरी के ग्राम इटावा पाली निवासी श्याम रतन बघेल (25) अपने दोस्त बेमेतरा निवासी धनराज साहू के साा केंदा गांव गया था। वहां से दोनों शुक्रवार सुबह बाइक से लौट रहे थे। अभी वे रतनपुर में गांधी नगर के पास पहुंचे थे कि पीछे से मुरुम लेकर आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक के पीछे बैठा धनराज करीब 10 फीट दूर जा गिरा। जबकि श्याम रतन हाइवा में ही फंस गया और कुचलने से उसकी मौत हो गई। श्याम ने हेलमेट पहना था, फिर भी सिर पर गहरी चोट आई। 

विज्ञापन


हाइवा छोड़कर भाग निकला चालक
हादसे के बाद बाइक फंसने से चालक ने हाइवा वहीं खड़ी कर दी और खुद उतर कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और धनराज को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे गंभीर हालत में सिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद धनराज के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल उसे मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन




अवैध कब्जे के कारण सड़क पर लगता है जाम
बताया जा रहा है कि रतनपुर के महामाया चौक से गांधीनगर तक की सड़क आस-पास के बेजा कब्जा धारी की वजह से सकरी हो गई है। इसके कारण आए दिन ट्रैफिक का दबाव बन जाता है और सड़क पर जाम की स्थिति हो जाती है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रही है। भारी वाहन की आवाजाही के साथ-साथ मुरूम खनन रतनपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है, इसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें