फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आकर युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Mon, 22 Apr 2024 11:30 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

युवक वनोपज संग्रहण के लिए गया हुआ था। रास्ते में वह नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई है। इस खबर से युवक के घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम मूतवेंडी पटेलपारा निवासी युवक गड़िया (उम्र 18) पिता लिंगा मुतवेंडी से तीन किमी दक्षिण पूर्व की ओर वनोपज संग्रहण के लिए गया हुआ था। रास्ते में वह नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले भी नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम कचिलवार का एक ग्रामीण अंदरूनी रास्ते से पैदल अपने गांव आते समय इतावर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें