फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: तीन लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, हत्या और आगजनी समेत कई घटनाओं में रही शामिल

Sun, 21 May 2023 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

महिला माओवादी सुक्की पुनेम पर 3 लाख का इनाम घोषित हैं। जो 18 मार्च 2023 को ग्रामीण की हत्या में शामिल थी।
विज्ञापन
तीन लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली हैं। एमसीपी कार्यवाही के दौरान जवानों ने एक 3 लाख की इनामी महिला एलओएस डिप्टी कमांडर को गिरफ्तार किया हैं। उसके कब्जे से पोस्टर व पर्चे बरामद किये हैं। महिला माओवादी हत्या व आगजनी की घटना में शामिल रही है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को मोदकपाल थाना से डीआरजी, महिला कमांडो सीआरपीएफ 170 ए कंपनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर कांदुलनार की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान एमसीपी कार्यवाही के दौरान कांदुलनार की तरफ से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एनसी- 5458 हीरो डीलक्स में एक युवक व युवती आते हुए दिखे, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। 


संदेह के आधार पर महिला कमांडो की उपस्थिति में रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम सुक्की पुनेम उर्फ कुमारी पुनेम( एलओएस डिप्टी कमांडर आवापल्ली) व विनीत इरपा ग्राम लेण्ड्रा बसगुडाक होना बताया, जिसके बारे तस्दीक की जा रही है। बैग की चेकिंग करने पर माओवादी पोस्टर, पाम्पलेट व पर्चा बरामद किया गया। जिसमें शासन विरोधी नारे लिखे हुए हैं। 

विज्ञापन

पकड़ी गई महिला माओवादी सुक्की पुनेम के विरुद्ध छग शासन की ईनामी नीति के तहत 3 लाख का इनाम घोषित हैं। जो 25 मार्च 2020 को आवापल्ली थाना क्षेत्र के चेरकडोडी से भण्डारपाल रोड निर्माण कार्य मे लगे पोकलेन व ट्रैक्टर में आगजनी की घटना व मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अंगमपल्ली पटेलपारा में 18 मार्च 2023 को ग्रामीण की हत्या में शामिल थी। न्यायिक रिमांड पर न्ययालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें