फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदूत बने रेस्क्यू टीम के जवान: गर्भवती महिला को नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल, रीना का उपचार जारी

Fri, 15 Sep 2023 06:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

रेस्क्यू टीम के जवानों द्वारा गर्भवती महिला रीना कश्यप को सुरक्षित नदी पार करवाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बचाई गई। फिलहाल गर्भवती महिला रीना अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम के जवानों ने गर्भवती को पार कराई नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश से अंदरूनी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिससे अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भैरमगढ़ तहसील के इंद्रावती नदी के सतवा घाट पर एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी उसे डिलवरी के लिए अस्पताल पहुंचाना जरुरी था। 

विज्ञापन

इसकी जानकारी भैरमगढ़ के एसडीएम और बीजापुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजय रामटेके के पास पहुंची। लअफसरों के निर्देश पर महिला को नदी पार करवाने के लिए जवानों की रेसक्यू टीम को कॉल किया गया। जिसके बाद 10 जवानों की रेस्क्यू टीम तत्परता दिखाते हुए इंद्रावती नदी के सतवा घाट पहुंची और गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। 


रेस्क्यू टीम के जवानों द्वारा गर्भवती महिला रीना कश्यप को सुरक्षित नदी पार करवाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बचाई गई। फिलहाल गर्भवती महिला रीना अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें