फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: प्लाटून कमांडर और भूमकाल मिलिशिया सदस्य ने किया सरेंडर, कई महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल थे दोनों

Tue, 16 Jan 2024 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में मंगलवार को नक्सल पंथ से तौबा कर एक प्लाटून कमांडर व एक भूमकाल मिलिशिया सदस्य ने पुलिस आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त दोनों नक्सली गंगालूर थाना क्षेत्र में हुए कई महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल थे।
विज्ञापन
प्लाटून कमांडर और भूमकाल मिलिशिया सदस्य ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में मंगलवार को नक्सल पंथ से तौबा कर एक प्लाटून कमांडर व एक भूमकाल मिलिशिया सदस्य ने पुलिस आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त दोनों नक्सली गंगालूर थाना क्षेत्र में हुए कई महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल थे।

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक पालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर सुखराम उर्फ गोपी पिता दुला पुनेम उम्र 24 निवासी पालनार थाना गंगालूर व भूमकाल मिलिशिया सदस्य सन्नू पुनेम उर्फ करका सन्नू ने नक्सल पंथ से तौबा कर बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णेय व पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक नक्सली सुखराम वर्ष 2004 को संगठन में बाल संघम के पद पर भर्ती किया गया। वर्ष 2007 में पालनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य के पद पर पदोन्नत किया गया। फिर वर्ष 2007 से 2010 तक पालनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य के रूप में काम किया। वर्ष 2011 में सुखराम को डीएकेएसएम कमेटी सदस्य का कार्य दिया गया। वर्ष 2016 में आरपीसी पालनार में जनताना सरकार सदस्य का कार्य दिया गया। वर्ष 2018 में आरपीसी पालनार मिलिशिया प्लाटून कमांडर की जिम्मेदारी दी गई। 


इन वारदातों में शामिल रहा सुखराम

वर्ष 2007 में पोटाम पारा के पास राशन सामग्री लूट की घटना में शामिल, वर्ष 2008 में बीजापुर चेरपाल मार्ग पर गड्ढा खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने की घटना में शामिल, वर्ष 2016 में सावनार गुंडापारा के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल घटना में 2 जवान घायल हुए थे। वर्ष 2021 में चेरपाल पालनार रोड निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन में आगजनी की घटना में शामिल तथा वर्ष 2022 में गुड्डी पुनेम की हत्या की घटना में शामिल रहा। वही सन्नू पुनेम नक्सल संगठन में वर्ष 2000 में पुसनार आरपीसी में बाल संघम सदस्य के रूप में संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2002 में सीएनएम सदस्य की जिमनेदारी दी गई। वर्ष 2004 में पुसनार सीएनएम अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2009 में आरपीसी पुसनार में भूमकाल मिलिशिया सदस्य की जिम्मेदारी सौपी गई।

 
विज्ञापन

इन घटनाओं में शामिल रहा सन्नू

वर्ष 2005 में किरंदुल जिला दंतेवाड़ा विस्फोटक व हथियार लूट की घटना में शामिल, वर्ष 2006 में गंगालूर राहत शिविर में हमला कर सलवा जुडूम कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल, वर्ष 2021 में पुसनार बुरजी मार्ग पर रोड खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने की घटना में शामिल रहा। उक्त दोनों नक्सलियों ने शासन की आत्मसमर्पण व पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर नक्सल पंथ से तौबा कर पुलिस के आला अफसरों के सामने सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन के लिए 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें